BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

रायपुर POCSO कोर्ट का बड़ा कदम: 6 पुलिसकर्मियों सहित आरोपियों को नोटिस जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के चतुर्थ फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (POCSO) ने एक महत्वपूर्ण मामले में छह आरोपियों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई परिवादिनी सुनीता पांडेय द्वारा दायर परिवाद पत्र पर सुनवाई के दौरान की गई, जानकारी के अनुसार, यह परिवाद अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें आरोपी के रूप में शंकर ध्रुव (ASI, माना थाना), मुकेश सोरी (क्राइम ब्रांच रायपुर), सबूरी शंकर (ट्रांसजेंडर, क्राइम ब्रांच), मुनीर रज़ा (क्राइम ब्रांच), नीलम कुजूर (DD नगर थाना) और मुकेश बांधे (कांस्टेबल, DD नगर थाना) को नामजद किया गया है।परिवाद में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की कई गंभीर धाराएं-324, 332, 333, 294, 115(2), 127(2), 331(2), 135, 75(1)(w), 76, 79 लागू करने की मांग की गई है। इसके अलावा POCSO एक्ट की धारा 12 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत भी कार्रवाई का निवेदन किया गया है।कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223(1) के तहत किसी भी मामले में संज्ञान लेने से पहले आरोपियों को सुनवाई का अवसर देना आवश्यक है। इसी प्रावधान के तहत अदालत ने सभी छह आरोपियों को परिवाद पत्र एवं संबंधित दस्तावेजों की प्रति के साथ नोटिस जारी करते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं, मामले की अगली सुनवाई 14 मई 2026 को निर्धारित की गई है, जहां आरोपियों को संज्ञान से पहले अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।यह आदेश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गिरीश कुमार मंडावी द्वारा 2 मई 2026 को जारी किया गया है।Police Commissionerate Raipur

Related Posts