पखांजूर के कापसी स्थित श्री रामचंद्र अस्पताल में उस वक्त तनाव फैल गया, जब एक बच्ची की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल का सामान सड़क पर फेंक दिया और अस्पताल के सामने स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं, वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पखांजूर पुलिस मौके पर डटी हुई है।
पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। आखिर बच्ची की मौत कैसे हुई? क्या लापरवाही बनी वजह? बड़ी खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है.






