BREAKING

ताज़ा खबर

धुरंधर-2 ने पुष्पा-2 का रिकॉर्ड तोड़ा-तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग भारतीय फिल्म बनी

मुंबई। धुरंधर 2 दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म की दुनियाभर में कमाई 1,748.91 करोड़ रुपए हो गई। धुरंधर 2 ने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (?2070 करोड़) और बाहुबली-2 (1,788.06 करोड़) से पीछे है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 31वें दिन भारत में 4.65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।

फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन अब 1,110.47 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,329.31 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म ने 31वें दिन 1.10 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 419.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। वहीं, फिल्म का वल्र्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1,748.91 करोड़ रुपए हो चुका है।

धुरंधर-2 फिल्म की कमाई में पांचवें हफ्ते में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन वीकेंड पर इसमें हल्की बढ़त हुई। 30वें दिन जहां फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था, वहीं 31वें दिन यह बढ़कर 4.65 करोड़ रुपए हो गया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 31वें दिन 4.50 करोड़ रुपए का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया, जबकि तमिल में 6 लाख रुपए, तेलुगु में 7 लाख रुपए और कन्नड़ में 2 लाख रुपए का नेट कलेक्शन हुआ। धुरंधर फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का रोल प्ले किया है। जबकि दोनों ही पार्ट का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है।धुरंधर फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का रोल प्ले किया है। जबकि दोनों ही पार्ट का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। 

Related Posts