BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन, समाजसेवा का एक नया एवं अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते डॉ. केशव राव


*मेघा तिवारी की रिपोर्ट*

रायपुर (छत्तीसगढ़). जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए डॉक्टर केशव राव द्वारा रक्तदान किया गया तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से एम्स हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती जरूरतमंद मरीजों, मैटरनिटी मदर्स एवं थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया।

इस नेक एवं मानव सेवा से जुड़े आयोजन में सुरक्षित भवा फाउंडेशन रायपुर एवं अपना ब्लड बैंक सेंटर, देवेंद्र नगर रायपुर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर डॉक्टर नीता शर्मा का भी जन्मदिन था। उन्होंने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर रक्तदान एवं समाजसेवा के इस अभियान को समर्थन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा यह संदेश दिया गया कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनहित कार्य लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Posts