केडी द डेविल में नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने की जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है। गाने की लिरिक्स पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। गाना 16 मार्च तक यूट्यूब पर था। कमेंट सेक्शन में लोग गाने की लिरिक्स को अश्लील बता रहे थे। गाने को बैन करने की मांग हो रही थी। 17 फरवरी की सुबह इस गाने का ऑफिशियल हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा लिया गया है।
नोरा फतेही पर फिल्माया गया केडी द डेविल का गाना सरके चुनर तेरी सरके, दो दिनों से सोशल मीडिया पर छाया है। वजह थी इसकी डबल मीनिंग लिरिक्स। नोरा के इस आइटम नंबर में संजय दत्त भी साथ थे। वह बीच-बीच में बोलते हैं, खलनायक हूं मैं। गाने को लिखा था रकीब आलम ने। गाने के बोल कुछ इस तरह थे… सरके सरके, चुनर तेरी सरके, सरके सरके, चुनर तेरी सरके; खलनायक हूं मैं। पहले उठाले, अंदर वो डाले, नीचे एक बूंद न गिराए…नोरा इस गाने में शराब की बात कर रही थीं। गाना रिलीज होने के बाद वायरल हुआ और इसकी लिरिक्स पर जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई।
गाने पर कई लोगों की आपत्ति थी। नैशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानून गो ने सवाल उठाया था कि सभ्य परिवार के साथ बैठकर ये गाना कौन देख सकता है? सिंगर अरमान मलिक ने भी इस पर ट्वीट किया था कि कॉमर्शियल सॉन्ग राइटिंग कितनी नीचे गिर गई है। यूट्यूब पर कई लोग विरोध में कमेंट लिख रहे थे कि यह गाना डबल मीनिंग नहीं सीधे से अश्लील ही है। कुछ लोगों ने केडी के इस गाने की तुलना भोजपुरी गानों से की थी।
सिंगर बादशाह के गाने टटीरी पर भी रीसेंटली काफी बवाल हो चुका है। गाने के बोल और इसमें स्कूल ड्रेस में लड़कियों को लेना बादशाह पर भारी पड़ गया। विरोध के बाद उन्हें गाना यूट्यूब से हटाना पड़ा और वह कानूनी पचड़ों में भी फंस गए हैं। उन्हें बाल आयोग, महिला आयोग हर जगह से नोटिस पहुंचे हैं साथ ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पोस्ट भी वायरल है।





