BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

तपती गर्मी में राहत: प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसायटी द्वारा रायपुर के कचहरी चौक पर छाछ वितरण

राजधानी में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसायटी द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। सोसायटी के सदस्यों ने कल शहर के व्यस्ततम कचहरी चौक पर शिविर लगाकर राहगीरों को ठंडी छाछ का वितरण किया और उनकी प्यास बुझाई।

भीषण गर्मी के बीच ठंडी छाछ पाकर राहगीरों को बड़ी राहत मिली। सोसायटी के ग्रामीणों प्रदेश अध्यक्ष अफरोज ख्वाजा ने बताया कि इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना और इस भीषण तपिश में लोगों को लू व डिहाइड्रेशन से बचाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों, ऑटो चालकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने छाछ का आनंद लिया। सोसायटी ने आगामी दिनों में भी इस तरह के जनहित कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

Related Posts