BREAKING

ताज़ा खबर

क्या आप भी रात में स्वेटर पहनकर सोते हैं? जानिए सेहत पर क्या होता है असर

सर्दियों के मौसम में कुछ लोगों को ज्यादा ठंड लगती है और ज्यादा ठंड लगने के चलते कई लोग दिन भर स्वेटर पहनकर रहते हैं यहां तक कि रात में सोते समय भी स्वेटर पहनकर सोते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं रात को स्वेटर पहनकर सोने से क्या होता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग अक्सर रात को स्वेटर या अन्य गर्म कपड़े पहनकर सोते हैं।

यह आदत खासकर उन लोगों में आम है, जिन्हें ठंड जल्दी लगती है। बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए यह तरीका आरामदायक माना जाता है, क्योंकि उनका शरीर जल्दी ठंडा हो जाता है।

रात को स्वेटर पहनकर सोने से क्या होता है?

शरीर के तापमान पर पड़ता है असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींद के दौरान शरीर का तापमान स्वाभाविक रूप से थोड़ा कम हो जाता है, जिससे गहरी नींद आती है। बहुत मोटा स्वेटर पहनने से शरीर जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है। इससे पसीना आने लगता है, जो नींद में खलल डाल सकता है और शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता।

नींद और त्वचा से जुड़ी समस्याएं

अगर स्वेटर टाइट या भारी ऊनी कपड़े का हो, तो इससे त्वचा में खुजली, जलन या रैश की समस्या हो सकती है। रात में पसीना आने से बार-बार नींद टूटने की शिकायत भी हो सकती है, जिससे सुबह थकान महसूस होती है।

कब फायदेमंद है स्वेटर पहनकर सोना

हल्का और ढीला स्वेटर या फुल स्लीव कपड़े पहनकर सोना ठंड से बचाव में मदद कर सकता है। बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए यह तरीका आरामदायक माना जाता है, बशर्ते कपड़े बहुत भारी न हों।

इन बातों का रखें ध्यान

एक्सपर्ट्स बताते है कि, रात में सोते समय ऐसे कपड़े चुनें जो शरीर को गर्म रखें लेकिन हवा के प्रवाह को न रोकें। सूती या हल्के ऊनी कपड़े बेहतर माने जाते हैं। साथ ही कमरे का तापमान संतुलित रखना भी जरूरी है। कुल मिलाकर कहे तो रात में स्वेटर पहनकर सोना गलत नहीं है, लेकिन कपड़ों का सही चुनाव बेहद जरूरी है। बहुत मोटे या टाइट स्वेटर से बचें, ताकि नींद अच्छी आए और शरीर पर नकारात्मक असर न पड़े।

Related Posts