BREAKING

खेल

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

भारत के उभरते खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने एक और इतिहास अपने नाम किया। बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप मुकाबले में वैभव ने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान वैभव ने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

समस्तीपुर के 14 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बुधवार को रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में बिहार के लिए शतक बनाने के लिए सिर्फ 36 गेंदों का सामना किया। सूर्यवंशी ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी के दौरान वैभव ने 10 चौके और 8 छक्के लगाए।

14 साल 272 दिनों में लिस्ट ए में लगाया शतक

लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम है। अनमोलप्रीत सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 35 गेंदों का सामना करते हुए शतक बनाया था। अब अनमोलप्रीत के बाद यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। वैभव ने भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है। वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी हैं। राजस्थान रॉयल्स के यह स्टार 24 दिसंबर, 2025 तक 14 साल और 272 दिन के हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे तेज 100 रन

खिलाड़ीटीमगेंदेंविरोधी टीमस्थलतारीख
अनमोलप्रीत सिंहपंजाब35अरुणाचल प्रदेशअहमदाबाद21 दिसंबर, 2024
वैभव सूर्यवंशीबिहार36अरुणाचल प्रदेशरांची25 दिसंबर, 2025
युसूफ पठानबड़ौदा40महाराष्ट्रअहमदाबाद16 फरवरी, 2010
उर्विल पटेलगुजरात41अरुणाचल प्रदेशचंडीगढ़27 नवंबर, 2023
अभिषेक शर्मापंजाब42मध्य प्रदेशइंदौर28 फरवरी, 2021

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ जेक फ्रेज़र-मैकगर्क के नाम है। दिल्ली कैपिटल्स के इस पूर्व स्टार खिलाड़ी ने 8 अक्टूबर, 2023 को एडिलेड में तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ़ 29 गेंदों में 100 रन बनाए थे। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तजे शतक बनाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। डिविलियर्स ने महज 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

लिस्ट ए क्रिकेट (इंटरनेशनल एवं घरेलू) में सबसे तेज़ शतक

खिलाड़ीदेशटीमगेंदेंविरोधी टीमस्थलतारीख
जेक फ्रेजर-मैकगर्कऑस्ट्रेलियासाउथ ऑस्ट्रेलिया29तस्मानियाएडिलेड8 अक्टूबर, 2023
एबी डीविलियर्ससाउथ अफ्रीकासाउथ अफ्रीका31वेस्ट इंडीजजोहान्सबर्ग18 जनवरी, 2015
अनमोलप्रीत सिंहभारतपंजाब35अरुणाचल प्रदेशअहमदाबाद21 दिसंबर, 2024
ग्राहम रोसइंग्लैंडसमरसेट36डेवॉनटॉर्क्वे27 जून, 1990
कोरी एंडरसनन्यूजीलैंडन्यूजीलैंड36वेस्ट इंडीजक्वीनस्टाउन1 जनवरी, 2014
वैभव सूर्यवंशीभारतबिहार36अरुणाचल प्रदेशरांची25 दिसंबर, 2025
शाहिद अफरीदीपाकिस्तानपाकिस्तान37श्रीलंकानैरोबी4 अक्टूबर, 1996
रोवमैन पॉवेलवेस्ट इंडीजजमैका38लीवार्ड आइलैंड्सबेस्सेटेरे24 नवंबर, 2019
संदुन वीरक्कोडीश्रीलंकासिन्हालेस स्पोर्ट्स क्लब39बर्गर रिक्रीएशन क्लबकोलंबो (बर्गर)19 दिसंबर, 2019
युसूफ पठानभारतबड़ौदा40महाराष्ट्रअहमदाबाद16 फरवरी, 2010

Related Posts