BREAKING

ताज़ा खबर

हत्या और अपहरण के मामलों में यूपी-बिहार शीर्ष पर, एनसीआरबी की लिस्ट में आखिरी कौन?

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2022 में भारत में अपहरण के 1.07 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए तो वहीं 2023 में ये बढ़कर 1.13 हो गया। इनमें सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं, जहां अपहरण की घटनाओं में लगातार तीन वर्षों से वृद्धि देखी जा रही है।

साल 2023 में अकेले यूपी में 16,663 अपहरण के मामले दर्ज किए गए, जो देश में सबसे अधिक हैं। हालांकि, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अन्य अपराधों में यूपी की स्थिति में सुधार देखा गया है।
हर दिन औसतन 294 अपहरण, हर घंटे 12 से ज्यादा मामले

एनसीआरबी के अनुसार, 2023 में देश में अपहरण के कुल 113564 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में यह संख्या 1,01,707 और 2020 में 84,805 थी। हर दिन औसतन 294 अपहरण हुए, जबकि हर घंटे 12 से ज्यादा। यह रुझान देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता पैदा करता है।
उत्तर प्रदेश अपहरण मामलों में पहले स्थान पर

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 2023 में 16,663 अपहरण के केस दर्ज हुए, जबकि 2021 में यह संख्या 14,554 और 2020 में 12,913 थी। इससे साफ है कि यूपी में अपहरण की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली की बात करें तो वहां 2022 में 5715, 2021 में 5,527 और 2020 में 4,062 मामले दर्ज हुए।
हत्या और अपहरण के मामलों में यूपी-बिहार शीर्ष पर
रैंक राज्य का नाम हत्या के मामले (2023) अनुमानित जनसंख्या (लाख में) प्रति लाख हत्या दर चार्जशीट दर (%)
1 उत्तर प्रदेश 3206 2364.8 1.4 83.0
2 बिहार 2862 1273.7 2.2 92.6
3 महाराष्ट्र 2208 1267.1 1.7 93.8
4 मध्य प्रदेश 1832 869.2 2.1 94.5
5 राजस्थान 1804 813.2 2.2 60.6
6 पश्चिम बंगाल 1686 992.4 1.7 87.3
7 तमिलनाडु 1681 769.4 2.2 97.1
8 झारखंड 1463 396.3 3.7 76.4
9 ओडिशा 1362 463.7 2.9 86.7
10 कर्नाटक 1322 678.3 1.9 88.8
11 हरियाणा 1042 303.3 3.4 70.2
12 असम 1025 358.2 2.9 67.2
13 गुजरात 968 717.9 1.3 91.7
14 छत्तीसगढ़ 958 302.9 3.2 94.1
15 तेलंगाना 954 381.4 2.5 92.5
16 आंध्र प्रदेश 922 532.2 1.7 91.7
17 पंजाब 681 308.0 2.2 83.5
18 केरल 352 358.2 1.0 94.1
19 हिमाचल प्रदेश 93 74.8 1.2 85.9
20 उत्तराखंड 183 116.8 1.6 82.8
21 मणिपुर 151 32.3 4.7 (सबसे अधिक) 51.7
22 त्रिपुरा 101 41.6 2.4 80.3
23 मेघालय 62 33.6 1.8 54.9
24 अरुणाचल प्रदेश 57 15.7 3.6 84.2
25 मिजोरम 24 12.4 1.9 86.8
26 गोवा 26 15.8 1.6 88.9
27 नागालैंड 19 22.4 0.8 (सबसे कम) 85.7
28 सिक्किम 12 6.9 1.7 90.0
महिलाओं के खिलाफ अपराध में यूपी की स्थिति बेहतर

हालांकि अपहरण के मामलों में यूपी की स्थिति खराब रही, लेकिन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, हत्या, और लूट जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में राज्य की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें: भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

डीजीपी ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा दिलवाने के मामलों में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति को दिया। उन्होंने कहा, “कानून व्यवस्था में सख्ती और समयबद्ध कार्रवाई से अपराधियों में डर और जनता में भरोसा बढ़ा है।”

Related Posts