BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

कंकाली तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश

रायपुर । राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा तालाब में शव देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और तालाब व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Posts