BREAKING

महाराष्ट्र

बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाले दो संदिग्ध गिरफ्तार; सुपारी किलिंग के एंगल पर भी जांच जारी

महाराष्ट्र ब्यूरो रिपोर्ट। सीएम एकनाथ शिंदे ने भी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बयान जारी किया है। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने उन्हें बताया है कि दो कथित शूटरों को हिरासत में लिया गया है। उनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा से है। तीसरा आरोपी मौके से भाग गया। सीएम शिंदे ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक अभी भी फरार है। पकड़े गए संदिग्धों में एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने के लिए 9MM की पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा, पुलिस मामले में सुपारी किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने भी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बयान जारी किया है। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने उन्हें बताया है कि दो कथित शूटरों को हिरासत में लिया गया है। उनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा से है। तीसरा आरोपी मौके से भाग गया। सीएम शिंदे ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी कानून व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं ले सकता। मुंबई पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts