BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

अवैध सागौन के साथ दो पिकअप जब्त

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक के निर्देशानुसार अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर नियंत्रण के लिए सभी परियोजना मंडलों में नियमित व रात्रिकालीन गश्त की जा रही है। इसी क्रम में कोटा परिक्षेत्र अंतर्गत सेमरिया-दानोखार मार्ग, कक्ष क्रमांक पी/805 में टीम ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। रात्रि गश्त के दौरान वन अपराधी दो पिकअप वाहन और सागौन के लट्ठे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आए। मौके से पिकअप क्रमांक CG 13 L 2428 (अनुमानित मूल्य 3 लाख रुपये) व 10 नग सागौन लट्ठा (0.762 घनमीटर) जब्त कर प्रकरण क्रमांक 78/49 दर्ज किया गया। वहीं पिकअप CG 10 AY 9034 (अनुमानित मूल्य 5 लाख रुपये) व 2 नग सागौन लट्ठा (0.107 घनमीटर) जब्त कर प्रकरण क्रमांक 78/48 दर्ज किया गया। जब्त वनोपज का अनुमानित मूल्य करीब 40 हजार रुपये है।

प्रबंध संचालक प्रेम कुमार ने कार्रवाई पर टीम को बधाई देते हुए वन क्षेत्रों में सतर्कता जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts