ढाका, तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी संसदीय चुनाव में बड़ी जीत की ओर अग्रसर दिख रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने 299 सीटों में से अब तक 177 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। अब तक 225 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और अन्य सीटों पर मतगणना चल रही है।
गौरतलब है कि 2024 में हुए छात्र आंदोलन के बाद गुरुवार को यह संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। बंगलादेश के चुनाव आयोग ने कहा कि अंतिम नतीजे पूरी तरह से सत्यापित होने के बाद धोषित किये जाएंगे, और यह तुरंत साफ नहीं है कि शुरुआती गिनती में सभी पोस्टल बैलेट शामिल किए गए हैं या नहीं।
अनौपचारिक परिणाम के मुताबिक बीएनपी ने सरकार बनाने के लिए ज़रूरी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। यहां 300 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 151 सीटों की ज़रूरत होती है। मीडिया के आंकड़ों के अनुसार बीएनपी और उसके सहयोगी दलों ने इस आंकड़े से ज्यादा सीटें जीत ली हैं।
हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक कोई अंतिम, समेकित घोषणा नहीं की है और कहा है कि कई चुनाव क्षेत्रों के नतीजों को अभी भी इकट्ठा और सत्यापित किये जा रहे हैं। चुनाव को बड़े पैमाने पर बीएनपी और उसके पुराने साथी जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधे मुकाबले के तौर पर देखा गया, क्योंकि अब भंग हो चुकी अवामी लीग ( जिसके नेतृत्व में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना हैं) को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। बंगालादेश में पिछले 18 महीनों से मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार चल रही है।
संसदीय चुनाव में मतदान के लिए जुलाई राष्ट्रीय चार्टर के नाम से जाने जाने वाले 84-बिंदु सुधार प्रस्ताव पर देश भर में जनमत संग्रह के साथ हुई थी। मीडिया के आंकड़ों से पता चला कि जनमत संग्रह के लिए 4,137,196 वोट डाले गए, जिनमें से 2,700,844 (65.3 प्रतिशत) जनमत संग्रह के प्रस्ताव के पक्ष में थे।





