BREAKING

खेलताज़ा खबर

सूर्यकुमार ने इशान किशन की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की सराहना की

कोलंबो, भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने इशान किशन और गेंदबाजों की सराहना की।’
पाकिस्तान पर 61 रनों से जीत दर्ज करने के बाद सूर्यकुमार ने कहा, “ यह जीत के लिए भारत के लिए है। लेकिन हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं और टॉस के दौरान जैसा कि मैंने कहा था कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। शुरुआत में हमने विकेट गंवा दिया था लेकिन किशन ने बढ़िया बल्लेबाजी की। 155 का स्कोर मुकाबले को करीबी बना सकता था लेकिन 175 पार स्कोर था। तिलक, रिंकू, शिवम सबने बढ़िया बल्लेबाजी की और गेंदबाजी में सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। ”

वहीं प्लेयर ऑफ द मैच इशान किशन ने कहा, “विकेट इतनी आसान नहीं थी लेकिन आपको अपने आप पर विश्वास रखना होता है इसलिए मैं केवल गेंद को देखकर खेलने का प्रयास कर रहा था। मैंने ऑफ साइड गेम पर बेहद काम किया है, यह बड़ा ग्राउंड है और यहां गैप भी मिलता है इसलिए मैं गैप में खेलने की कोशिश कर रहा था। भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला हमेशा खास होता है, न केवल हमारे लिए बल्कि हमारे देश के लिए भी। उनकी टीम में काफी अच्छे स्पिनर थे और इस जीत से हमें टूर्नामेंट में आगे के लिए काफी आत्मविश्वास मिलेगा। जब शाहीन गेंदबाज कर रहे थे तो लगा था कि पिच से तेज गेंदबाजो को मदद नहीं मिल रही है लेकिन जिस तरह से हार्दिक और बुमराह ने गेंदबाजी की वो बेहद लाजवाब थी।”

Related Posts