टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस वर्ल्ड कप के लिए अब सभी 20 टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए सबसे आखिरी में टीम का ऐलान किया है। दासुन शनाका की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। हालांकि, इस टीम में चोटिल खिलाड़ी ईशान मलिंगा को भी जगह मिली है।
दिसंबर में जारी प्रारंभिक टीम में शनाका को कप्तान बनाया गया था। टीम में सफेद गेंद का मजबूत अनुभव है, जिसमें पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा और चरिथ असलांका शामिल हैं। टीम की ऑलराउंड गहराई उसकी सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है, जहां वानिंदु हसरंगा, कामिंदु मेंडिस और दुनिथ वेल्लालागे बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं। गेंदबाजी विभाग में अनुभवी तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा और मथीशा पथिराना के साथ मिस्ट्री स्पिनर महेश तीक्षाना टीम की अगुवाई कर रहे हैं।
चोट के बाद भी मलिंगा को मिली टीम में जगह
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से पहले श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा का कंधा डिसलोकेट हो गया। जिसके बाद उन्हें तीसरे टी20 से बाहर कर दिया गया। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि मलिंगा को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। लेकिन चोट के बावजूद भी चयनकर्ताओं ने ईशान को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया है। ईशान मलिंगा ने अपने करियर में आठ टी20 मुकाबलों में 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 17.1 का रहा है।
8 फरवरी से शुरू होगा श्रीलंका का अभियान
टी20 विश्व कप 2026 के लिए श्रीलंका की टीम
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लागे, महीश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा





