BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

शिवरीनारायण मेले में झूले के केबिन का जाल खुलते ही छह लोग गिरे नीचे

जांजगीर-चांपा। प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्काई झूला अचानक टूट गया। झूले के केबिन का जाल खुलते ही उसमें सवार छह लोग नीचे गिर पड़े और इस हादसे में दो युवतियों और एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य भी घायल हुए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला पूरी रफ्तार से घूम रहा था। इसी दौरान केबिन का जाल अचानक खुल गया, जिससे अंदर बैठे लोगों का संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।गंभीर घायलों में चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार सभी घायल मालदा गांव के निवासी हैं और मेले का आनंद लेने शिवरीनारायण पहुंचे थे। गंभीर रूप से घायल दो युवतियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उनका उपचार जारी है।

Related Posts