सुकमा। आम आदमी पार्टी, जिला सुकमा के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ बचाओ – बस्तर बचाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 11 जनवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से निर्धारित रूट के अनुसार यात्रा की शुरुआत की गई।
यह यात्रा तोंगपाल से प्रारंभ होकर लेदा, चिंतलनार, चिंरवाड़ा, कुमाकोलेंग, सोंतनार, बालेरास, कोकावाड़ा, पुरसपाल होते हुए किन्दरवाड़ा तक निकाली गई। तोंगपाल से किन्दरवाड़ा तक आयोजित इस यात्रा में जिला स्तरीय पदाधिकारी, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी एवं आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। ग्रामीणों से यह जाना गया कि शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल पा रहा है या नहीं, तथा शासन-प्रशासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं या नहीं।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मॉडल और पंजाब मॉडल की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा बताया कि किस प्रकार इन राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह यात्रा बस्तर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझने, उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। पार्टी आगे भी इसी तरह जनसंपर्क अभियान जारी रखेगी।





