BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण आयोग में पदोन्नति

रायगढ़/बिलासपुर — अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण आयोग के छत्तीसगढ़ प्रदेश अंतर्गत जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष रोमेश सिन्हा को उनके उत्कृष्ट कार्य, संगठन के प्रति निष्ठा एवं मानव अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए पदोन्नत किया गया है।

श्री सिन्हा को जिला अध्यक्ष रायगढ़ के पद से पदोन्नत कर बिलासपुर जोन का जोन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह पदोन्नति पूर्वी भारत जोन के महासचिव शब्बीर अहमद की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

श्री रोमेश सिन्हा की इस नियुक्ति से संगठन को बिलासपुर जोन में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनकी पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास जताया है कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

Related Posts