BREAKING

52 minutes ago
ताज़ा खबरदेश दुनिया खबरबिहार

प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार दौरे पर रहेंगे,नालंदा विश्वविद्यालय कैंपस का करेंगे उद्घाटन,

बिहार ब्यूरो रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद आज सेना के विशेष विमान से गया आ रहे हैं।उसके बाद विशेष हेलीकॉप्टर से  राजगीर के लिए रवाना होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी राजगीर अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह नालंदा विश्वविद्यालय के नव निर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। उसके साथ ही गया एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की राजगीर यात्रा बनारस से शुरू होगी। वह 19 जून को बनारस एयरपोर्ट से साढ़े 08 बजे गया के लिए उड़ान भरेंगे। गया एयरपोर्ट पर उनका  09:10 बजे आगमन होगा। इस दौरान गया एयरपोर्ट से ही पुनः 09 बजकर 20 मिनट पर उनका हेलिकॉप्टर नालन्दा जिला के लिए उड़ान भरेगा, जहां नालन्दा जिला के राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय नालन्दा विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलिपैड पर उनका हेलिकॉप्टर 10 बजकर 50 मिनट पर लैंड करेगा। हेलिपैड से वह अपने काफिले के साथ विश्वविद्यालय कैंपस के सड़क मार्ग से मुख्य समारोह स्थल सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम में 10 बजे पहुंचेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी समारोह के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का विधिवत उदघाटन करेंगे।

Related Posts