BREAKING

अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पिता से मिलने के बहाने दरवाजा खुलवाया, नाबालिग बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप

बस्ती. यूपी के बस्ती जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि पिता से मिलने के बहाने गांव के रहने वाले आरोपी ने दरवाजा खुलवाया और इसके बाद लड़की के मुंह में कपड़ा ठूसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि पिछले 30 अगस्त की रात करीब ढाई बजे गांव का विपक्षी घर पर आया और दरवाजा खटखटाया। अगले हिस्से में सो रही बेटी जगी और वह दरवाजे पर गई। उसने पूछा कौन हो तो गांव के रहने वाले आरोपी ने अपना नाम बताया। काम पूछने पर बोला कि तुम्हारे अब्बा से जरूरी काम है, दरवाजा खोल दो। उसकी बात में आकर बेटी ने दरवाजा खोल दिया।

आरोप है कि घर के अंदर घुसते ही उसने बेटी को पकड़ लिया और वह शोर मचाती, इसके पहले ही मुंह में कपड़ा ठूस कर उसे चुप करा दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसका वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। हिम्मत जुटाकर किसी तरह किशोरी ने घटनाक्रम के बारे में घरवालों को जानकारी दी, इसके बाद थाने पर तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

वहीं बस्ती के ही परसरामपुर थानाक्षेत्र में एक अन्य महिला के साथ अश्लील हरकत की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि गत एक अगस्त को सड़क किनारे घूर रखने की बात को लेकर विपक्षी ने उन्हें जातिसूचक व अपशब्द कहते हुए मारापीटा। साथ ही अश्लील हरकत कर उसे बेइज्जत किया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सोहनलाल के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Posts