उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट। यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने दशहरा दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर एक महीने की रोक लगा दी है। आठ अक्टूबर से आठ नवंबर तक कोई भी पुलिसकर्मी छुट्टी नहीं ले सकेगा। विशेष परिस्थितियों में केवल वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति पर ही छुट्टी दी जाएगी। इस दौरान बाजारों और अन्य स्थानों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
बता दें कि त्योहारों से पहले कानून और व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक एक महीने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के आगामी त्योहारों के कारण छुट्टियां रद्द की गई हैं। DGP प्रशांत कुमार ने 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाने वाला एक सर्कुलर जारी किया है। सिर्फ विशेष परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति पर ही किसी को छुट्टी दी जाएगी।
DGP प्रशांत कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को आगामी त्योहारों के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए है। त्योहारों के दौरान लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाराणसी में गंगा घाटों की सफाई का काम जारी है। बाजारों में काफी भीड़ होगी, इस दौरान भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। त्योहारों के दौरान हुड़दंगबाजों और माहौल खराब करने वाले पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा ताकि त्योहारों के अवसर पर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।