BREAKING

खेलताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी दी

WPL : WPL 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 50 रनों से हरा दिया। इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कमाल का खेल दिखाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 145 रनों पर सिमट गई।हरमनप्रीत कौर ने लगाया अर्धशतकमुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब अमेलिया केर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई थीं। इसके बाद जी कमलिनी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाईं और वह 16 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद नेट सेवियर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने दमदार अर्धशतक लगाए। इन दोनों प्लेयर्स ने मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। ब्रंट ने 46 गेंदों में कुल 70 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। हरमनप्रीत ने 42 गेंदों में कुल 74 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर्स में कुल 195 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज हरमनप्रीत और सेवियर ब्रंट के खिलाफ अच्छा नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। नंदिनी शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके।चिनेले हेनरी की पारी भी नहीं दिला पाई जीतदिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए चिनेले हेनरी ने जरूर अर्धशतक लगाया और 56 रनों की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाई। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर बैटिंग नहीं कर पाईं। कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज सिर्फ एक बनाकर आउट हो गईं। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का आलम ये रहा कि दिल्ली की टीम पूरे 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 145 रनों पर सिमट गई।निकोला कैरी और अमेलिया केर ने झटके 3-3 विकेटमुंबई इंडियंस की टीम के लिए निकोला कैरी और अमेलिया केर ने कमाल की गेंदबाजी की। इन दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा नेट सेवियर ब्रंट ने दो विकेट झटके। एक विकेट शबनम इस्माइल के खाते में गया।

Related Posts