BREAKING

ताज़ा खबरमहोबा

खनन विभाग और पुलिस ने रॉयल्टी घोटाले का किया पर्दाफाश : सिक्योरिटी पेपर चोरी कर बनाते थे फर्जी दस्तावेज

महोबा ब्यूरो रिपोर्ट . महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में खनन विभाग और पुलिस ने रॉयल्टी घोटाले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने विजय सैनी और बिंदादीन उर्फ बिंदा कुशवाहा और चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्रेशर कारोबारी रामकिशोर सिंह की शिकायत पर यह मामला सामने आया। उनके कर्मचारी बिंदादीन कुशवाहा ने खनन पट्टों के सिक्योरिटी पेपर चुराए। इन्हें विजय सैनी को दस हजार रुपये प्रति बंडल के हिसाब से बेचा। चोरी किए गए पेपरों का इस्तेमाल फर्जी रॉयल्टी बनाने में किया जाता था।

रामकिशोर सिंह ने अपने कर्मचारी को संदिग्ध लोगों के साथ देखा। जांच में सिक्योरिटी पेपरों की कमी मिली। पूछताछ में कर्मचारी ने विजय सैनी का नाम बताया। उन्होंने बताया कि विजय सैनी का एक संगठित गिरोह है। यह गिरोह खनन पट्टाधारकों के कर्मचारियों को पैसे देकर सिक्योरिटी पेपर हासिल करता है।

पीड़ित के पास पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 305, 318(4), 338, 336(3), 340(2) के तहत मामला दर्ज किया है। सर्विलांस, साइबर सेल और कबरई थाना पुलिस जांच कर रही है।

Related Posts