BREAKING

ताज़ा खबर

देव दीपावली पर घर में जलाएं इतने दीए, इन जगहों पर गलती से भी ना रहने दें अंधेरा

देव दीपावली की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। खासकर की उत्तर प्रदेश के शहर और शिव की नगरी कहे जाने वाले बनारस में इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। हर साल देव दीपावली पर लाखों लोग बनारस आते हैं और यहां होने वाली पूजा के साक्षी बनते हैं। बता दें कि हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर ही देव दीपावली मनाते हैं। देव दीपावली को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस खास दिन पर भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की पूजा होती है।

इस साल देव दीपावली 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन अगर शुभ मुहूर्त में गंगा घाट पर दीपदान किया जाए, तो इसके कई लाभ मिलते हैं। अगर आप गंगा तट पर नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही देव दीपावली मना सकते हैं। तो ऐसे में जानते हैं कि देव दीपावली पर घर में कितने दीए जलाना शुभ माना जाता है। साथ ही जानिए कि देव दीपावली पर घर के किन-किन हिस्सों में दीया जरूर जलाना चाहिए?

क्यों मनाते हैं देव दीपावली?

धार्मिक मान्यता के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के एक राक्षस का वध किया था। इस खुशी में सभी देवी-देवताओं ने धरती पर आगमन किया। यहां आते ही सबने मिलकर दीए जलाए थे। इसी वजह के इस दिन को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करने से सारे दुख मिट जाते हैं।

घर में जलाएं इतने दीए

देव दीपावली पर अपनी श्रद्धा के अनुसार जितने मन चाहे उतने दिए जलाए जा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि इस दौरान विषम संख्या जैसे 5, 7, 11, 21, 51 या फिर 101 की संख्या में ही दीए जलें।

इन जगहों पर ना रखें अंधेरा

देव दीपावली के दिन घर में दीए जलाना शुभ मानते हैं। वहीं घर में कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां देव दीपावली के दिन अंधेरा नहीं होना चाहिए। सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर दीए रख दें। इसके बाद घर के आंगन में दीया जरूर जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) देव दीपावली के दिन अंधेरे में ना रहें। इसी स्थान पर देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में देव दीपावली पर यहां दीया जरूर जलाएं। वहीं तुलसी के पौधे के पास दीया जलाना शुभ माना जाता है। साथ ही रसोई घर में ऐसी जगह पर दीया जलाएं जहां पर पानी का स्थान हो। मान्यता है कि देव दीपावली पर घर में दीया जलाया जाए तो धन-धान्य की कमी कभी नहीं रहती है।

Related Posts