BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

बेटियों के लिए ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल — “रानी दुर्गावती योजना” : सावित्री जगत

18 वर्ष पूर्ण करने पर बालिकाओं को मिलेंगे ₹1.50 लाख
समाज के अंतिम छोर तक होगा योजना का प्रचार-प्रसार
बजट 2026-27 महिला सशक्तिकरण का संकल्प — सावित्री

रायपुर, छत्तीसगढ़ . छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 में बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु घोषित “रानी दुर्गावती योजना” को भाजपा नेत्री सावित्री जगत ने ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है। उन्होंने इस योजना का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

सावित्री जगत ने कहा कि योजना के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर बालिकाओं को ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे उच्च शिक्षा, स्वरोजगार अथवा अन्य आवश्यक कार्यों में आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह निर्णय राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में संचालित “महतारी योजना” के पश्चात यह नई पहल बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों को भी मजबूती मिलेगी।

सावित्री जगत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। बजट 2026-27 सामाजिक न्याय, समान अवसर और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प है।

अंत में उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को इस ऐतिहासिक योजना के लिए बधाई देते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा संकल्प लिया कि “रानी दुर्गावती योजना” का प्रचार-प्रसार समाज के अंतिम छोर तक किया जाएगा।

Related Posts