देश में सोने की कीमतों ने एक बार फिर आम खरीदार को चौंका दिया है। 5 अप्रैल 2026 को 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,47,000 तक पहुंच गया है, जो पिछले हफ्ते की तुलना में ₹3,666 अधिक है। इससे पहले 27 मार्च को सोना ₹1,43,000 के स्तर पर था। वीकली ट्रेंड की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड ₹2,860 और 22 कैरेट गोल्ड लगभग ₹2,600 महंगा हुआ है।
चांदी की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में कीमतों में कुल मिलाकर लगभग ₹6,000 की तेजी देखी गई है, हालांकि चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई ₹2 लाख से अधिक सस्ता मिल रहा है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, एक किलो चांदी का भाव ₹2.22 लाख से बढ़कर ₹2.28 लाख तक पहुंच गया है। 5 अप्रैल की सुबह चांदी ₹2,50,000 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी। बीते हफ्ते चांदी में करीब ₹5,000 की तेजी दर्ज की गई थी।
दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को चांदी ₹2,37,000 प्रति किलो पर स्थिर थी, लेकिन उसके बाद बाजार में उछाल देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का रुख कमजोर रहा और स्पॉट प्राइस 69.57 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।
5 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,51,080 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में इसका भाव ₹1,50,930 था। 3 अप्रैल को दिल्ली में सोना ₹1,51,500 पर स्थिर था, लेकिन अब दोबारा तेजी का रुख दिख रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों का असर घरेलू बाजार पर साफ देखा जा रहा है। फिलहाल स्पॉट गोल्ड 4,591.52 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है। साथ ही, सरकार के हालिया फैसले ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। सोने, चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया गया है। इस बदलाव से सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है और आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।





