BREAKING

दिल्लीनई दिल्ली

UPSC के मशहूर शिक्षक अवध ओझा आज होंगे AAP में शामिल, केजरीवाल दिलाएंगे सदस्यता, लड़ सकते है चुनाव ।

दिल्ली ब्यूरो रिपोर्ट। शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम और छात्रों के बीच प्रेरणास्त्रोत अवध प्रताप ओझा आज आम आदमी पार्टी (AAP) का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। ओझा सर के नाम से मशहूर अवध ओझा के राजनीतिक जीवन में यह कदम एक बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। ओझा शिक्षा के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ओझा 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले भी उनकी लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन तब वे किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए थे।

अवध ओझा इससे पहले लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर चर्चा में थे। हालांकि, मुख्य राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मिलने के कारण वे चुनावी मैदान में नहीं उतर सके थे। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले ओझा ने राजनीति में पसंद जाहिर की थी और अब AAP में शामिल होकर उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने का फैसला ले लिया है।

Related Posts