रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट मल्टी डे टूर्नामेंट 2025-26 का फाइनल मुकाबला दिनांक 29 मार्च 2026 से बीएसपी मैदान, भिलाई में प्रारंभ हुआ। यह चार दिवसीय फाइनल मैच रायपुर एवं रायपुर ब्लू के मध्य खेला जा रहा है।
मैच के प्रथम दिवस रायपुर ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायपुर ब्लू ने सधी हुई शुरुआत के साथ दिन का खेल समाप्त होने तक 77.3 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए हैं।
रायपुर ब्लू की ओर से सानिध्य हुरकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 129 रन बनाए। उनके अलावा प्रतिक यादव ने 62 रन तथा शाश्वत शारदा ने 39 रनों का योगदान दिया।
वहीं रायपुर टीम की ओर से आयुष सिंह ठाकुर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए।
प्रथम दिवस की समाप्ति तक रायपुर ब्लू ने मजबूत स्थिति बनाते हुए 6 विकेट पर 317 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है। मैच के आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।





