BREAKING

ताज़ा खबरमनोरंजन

चाहत पांडे ने बताया कैसा चाहिए जीवनसाथी, बोलीं- वफादारी, ईमानदारी, मेहनत और सम्मान जरूरी

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस चाहत पांडे आजकल अपने नए शो ‘सास बहू और स्वाद’ के साथ-साथ अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चाहत ने खुलकर बताया कि उन्हें अपने जीवन में कैसा जीवनसाथी चाहिए। अपने साफ-सुथरे विचारों और सादगी भरे स्वभाव के लिए मशहूर चाहत ने इस बार भी बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी।चाहत ने कहा कि मुझे अपने जीवनसाथी में परफेक्शन नहीं चाहिए, लेकिन कुछ जरूरी गुण जरूर होने चाहिए। मेरे लिए वफादारी, ईमानदारी, मेहनत और सम्मान बेहद जरूरी हैं। बाकी छोटी-छोटी बातें मैं खुद संभाल सकती हूं। रिश्ता निभाने के लिए यही चार गुण काफी हैं। उनकी यह बात सुनकर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की और कहा कि चाहत की सादगी और सोच उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

बिग बॉस 18’ के बाद चाहत अब छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं बालाजी टेलीफिल्म्स के नए शो ‘सास बहू और स्वाद’ के साथ। इस शो के जरिए वह पारंपरिक सास-बहू ड्रामों से हटकर कुछ नया पेश करने जा रही हैं। चाहत ने बताया कि यह शो किसी झगड़े या नोक-झोंक पर आधारित नहीं है। इसके बजाय यह कहानी सास और बहू के बीच सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण को दर्शाती है। मैं चाहती हूं कि दर्शक इस रिश्ते का एक नया पहलू देखें।

Related Posts