CG BIG BREAKING प्रदीप नामदेव,रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव का नाम लगभग तय माना जा रहा है IAS विकासशील का नाम लगभग तय हो चुका है IAS विकासशील 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं।छत्तीसगढ़ के 12 वे मुख्य सचिव होंगे विकासशील। उनकी नियुक्ति इसी हफ्ते हो जाएगी।बता दे कि मुख्य सचिव अमिताभ जैन को तीन महीने का एक्सटेंशन मिला था।जो कि 30 सितंबर को खत्म हो जाएगा।एडीबी का नया कार्यकारी निदेशक एल श्रीनिवास को बनाया गया,विकासशील का छत्तीसगढ़ लौटना तय

कौन है IAS विकासशील
आईएएस विकाशील छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के आईएएस अफसर है। उनका पूरा नाम विकासशील गुप्ता है। वे उत्तरप्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग से बीई करने के बाद पोस्टग्रेजुएशन भी इलेक्ट्रिकल (एमई) किया है। विकासशील गुप्ता की पत्नी भी छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस हैं। छत्तीसगढ़ में कई अहम पदों पर काम कर चुके विकासशील 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
आईएएस विकासशील गुप्ता ने मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर थे। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। वे छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर जिले के कलेक्टर रहें है। बिलासपुर जिले से पृथक होकर अलग जिला बनने वाले जांजगीर जिले में प्रशिक्षण के दौरान जांजगीर एसडीएम रहे हैं। इसके अलावा वे अप्रैल 2007 से अप्रैल 2008 तक राजधानी रायपुर के भी कलेक्टर रहें है। कई विभागों में सचिव रहे हैं। 2018 से वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में है अब उनका छत्तीसगढ़ लौटना तय माना जा रहा है
IAS विकासशील की पत्नी भी है IAS
विकासशील गुप्ता का विवाह निधि छिब्बर से हुआ है। निधि छिब्बर हरियाणा की रहने वालीं है। वे छतीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की आईएएस अफसर हैं। दोनों पति–पत्नी बैचमेट हैं। वर्तमान में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नीति आयोग में एडवाइजर थी। मई 2025 से उन्हें नीति आयोग में विकास निगरानी और मूल्यांकन कार्यालय (डीएमईओ) का महानिदेशक बनाया गया था। अब उनकी नई नियुक्ति कर दी गई है।
