प्रदीप नामदेव,ब्यूरो रिपोर्ट। मानसून सत्र में सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा उठाए गए शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया,वीर भूमि राजकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के कला,वाणिज्य संकाय एवं अर्थ शास्त्र,भूगोल, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान,इतिहास, संगीत एवं शिक्षा शास्त्र के रिक्त पदों पर पद सृजन एवं उक्त विषयों पर असिस्टेंट प्रोफेसर, एवं तृतीय श्रेणी वरिष्ठ सहायक कंप्यूटर, सहायक व लेखा लिपिक की मांग सदन में रखी थी

यह महोबा क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को अब शिक्षा के लिए अन्य जगह पर नहीं जाना पड़ेगा lशासन द्वारा सभी 30 रिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति के लिए सदस्य विधान परिषद/ पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रति आभार व्यक्त किया।







