Election Commission Update:- महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र और झारखंड का चुनावी बिगुल आज बजने वाला है। चुनाव आयोग (Election Commission) आज महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों को लेकर दोपहर 3.30 बजे तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। चुनाव आयोग ने पत्र जारी कर बताया है कि राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें चुनाव और मतगणना की तारीख का ऐलान होगा।
बता दें कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है। वहीं 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा होगा। पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने झारखंड का दौरा किया था।
चुनाव आयोग लगभग 50 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी तारीखों की घोषणा कर सकता है। इनमें वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है। इस सीट से विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने अमेठी से भी चुनाव लड़ा, जहां उन्हें जीत मिली। दोनों सीटें जीतने के बाद उन्होंने वायनाड सीट खाली कर दी है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि वायनाड सीट के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी की उम्मीदवार होंगी।