BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

कभी अपनी आवाज से अल्का याग्निक ने बनाया सबको दीवाना, आज इस बीमारी की वजह से नहीं गा पा रहीं गाना

90 और 2000 के दशक के दौरान जिनकी आवाज ने सबको अपना दीवाना बनाया, वह सिंगर अब अपनी एक दिक्कत की वजह से गाना नहीं गा पा रही हैं। जिस सिंगर की हम बात कर रहे हैं वह हैं अल्का याग्निक। दरअसल, अल्का ने साल 2024 में बताया था कि उन्हें हियरिंग डिसऑर्डर है यानी सुनने में दिक्कत हो रही है। इस वजह से ही वह स्पॉटलाइट से दूर हैं। अब सिंगर ने बताया कि वह अब भी इस दिक्कत से जूझ रही हैं।

एनडीटीवी से बात करते हुए अल्का ने बताया कि इस दिक्कत की वजह से वह नया असाइमेंट्स नहीं ले पा रही हैं। वह बोलीं, ‘कम्पोजर अप्रोच करते हैं मुझे। लेकिन मैं कर नहीं पा रही हूं।’

बता दें कि लास्ट अल्का का गाना इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला में था जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस गाने को ए आर रहमान ने कम्पोज किया था। वहीं अल्का को इसी साल पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया है।

अल्का से पद्म भूषण अवॉर्ड को लेकर पूछा गया कि क्या वह इस सम्मान की उम्मीद पहले कर रही थीं तो इस पर उन्होंने कहा, ‘नहीं, जब भी आया अच्छा लगा।’

साल 2024 में अल्का ने इंस्टाग्राम में बताया था कि एक वायरल अटैक की वजह से उन्हें सुनने में दिक्कत हो रही है।

अल्का ने लिखा था, ‘मेरे सभी फैंस, फ्रेंड्स, फॉलोअर्स और वेल विशर्स को बताना चाहूंगी कि कुछ हफ्ते पहले मैं जब फ्लाइट से जैसे ही बाहर आई, मुझे लगा कि मैं कुछ सुन नहीं पा रही हूं। मेरे डॉक्टर्स ने बताया था कि वायरल अटैक की वजह से ये सब हुआ।’

बता दें कि अल्का ने फिल्मों में कई हिट गाने गाए हैं जैसे टिप टिप बरसा पानी, ऐ मेरे हमसफर, चांद छुपा बादल में और अगर तुम साथ हो।

अल्का के कई हिट सॉन्ग्स उदित नारायण और कुमार सानू के साथ रहे हैं। इन दोनों मेल सिंगर्स के साथ अल्का की आवाज सबको दीवाना बना देती थीं। इतना ही हीं अल्का की इन दोनों सिंगर्स के साथ ऑफस्क्रीन कैमिस्ट्री भी काफी अच्छी है। दोनों, अल्का के अच्छे दोस्त हैं और जब भी तीनों साथ आते हैं तो खूब मस्ती करते हैं।

कभी-कभी तो कई म्यूजिकल शो में उदित और कुमार सानू, अल्का के साथ फ्लर्ट भी करते थे और दर्शकों की तीनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद आती है।

Related Posts