BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

गांजा के साथ आरोपी बादल नेताम गिरफ्तार, ए.एन.टी.एफ. व थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

  • आरोपी के कब्जे से लगभग 1,72,000/- रूपये कीमत का गांजा सहित अन्य मशरूका जप्त

एंटी नारकोटिक्स टाॅस्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत सेरीखेरी स्थित ओवरब्रीज के नीचे दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टाॅस्क फोर्स एवं थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति से बात करने का प्रयास करने पर वह दोपहिया वाहन में भागने की कोशिश करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बादल नेताम निवासी सेरीखेरी मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी बादल नेताम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.613 किलोग्राम गांजा, ज्यूपीटर वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू व्ही 9430, 01 नग मोबाईल फोन तथा नगदी बिक्री रकम 1,300/- रूपये जुमला कीमती लगभग 1,72,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 160/26 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी द्वारा प्रकरण में कामेश यादव नामक व्यक्ति की संलिप्तता के सम्बन्ध में बताया गया है, जिसके संबंध में जानकारी एकत्र कर पतासाजी की जा रही है l

गिरफ्तार आरोपी – बादल नेताम पिता स्व. तुलसी राम नेताम उम्र 22 साल निवासी सेरीखेरी थाना मंदिर हसौद रायपुर।

Related Posts