BREAKING

ताज़ा खबर

शादी के लिए इस्लाम कुबूला, 23 साल की उम्र में इंडस्ट्री छोड़ी…’वांटेड गर्ल’ Ayesha Takiya की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। टार्जन: द वंडर कार से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं आयशा टाकिया (Ayesha Takia) तो आपको याद ही होगी। आयशा ने महज 13 साल की उम्र से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस कई टीवी एड में नजर आईं।

उन्होंने सबसे पहले मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि आयशा अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहीं। पहली बार आयशा बतौर चाइल्ड एक्टर कॉम्प्लेन के एड में शाहिद कपूर के साथ दिखी थीं। आयशा डिज्नी चैनल के लिए भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्हें महीने के 8 हजार रुपए मिलते थे।

call to action icon

कई म्यूजिक वीडियोज में आईं नजरइसके बाद आयशा साल 2000 में फाल्गुनी पाठक के साथ मेरी चुनर उड़ उड़ जाए गाने में नजर आईं जहां से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद वो शेक इट डैडी, नहीं-नहीं अभी नहीं जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं। यहीं से आयशा को बॉलीवुड के ऑफर मिलने लगे।

शादी के लिए छोड़ी इंडस्ट्री

इसके बाद साल 2004 में आयशा को अब्बास-मस्तान की सुपरनैचुरल एक्शन थ्रिलर फिल्म टार्जनः द वंडर कार ऑफर हुई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन बेहतरीन एक्टिंग और ग्लैमर के चलते उन्हें इसके लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड और आईफा अवॉर्ड मिला। साल 2009 में सलमान खान के साथ आई फिल्म वॉन्टेड उनकी इंडस्ट्री का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। ये आयशा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इसके 2 साल बाद आयशा ने 2011 की फिल्म मोड़ के बाद अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी

इसके अलावा आयशा टाकिया ने दिल मांगे मोर, सोचा ना था, शादी नंबर 1, डोर और सलमान खान के साथ वांटेड जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। आयशा ने 2009 में राजनेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर ली। शादी के लिए आयशा ने इस्लाम कबूल कर लिया और फिल्मों से दूरी बना ली। उनका एक बेटा है, मिकाइल है।

Related Posts