प्रदीप नामदेव,यूपी हेड। कुलपहाड़ में रामनवमी का पर्व इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया,इस अवसर पर नगर में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम,माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं,जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।पूरे नगर का वातावरण “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा।

यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक गीतों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए।प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे,जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






