प्रदीप नामदेव,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के पुरानी बस्ती क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म के बाद बच्ची के गर्भ से बच्चे ने जन्म लिया हैं,पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सीएसपी ने Times Of India Today से बातचीत में इसकी पुष्टी की है।
जानकारी के मुताबिक 61 वर्षीय रिटायर्ड बुजुर्ग ने 15 साल की मासूम को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं। दोनों एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी परिजनों को हुई,इसी बीच वो गर्भवती हुई और परिजनों को इस मामले की पूरी जानकारी मिली.जानकारी के बाद परिजनों ने थाने में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और मामला छिपा लिया, लेकिन गर्भावस्था के बाद जब डिलीवरी के लिए नाबालिग अस्पताल पहुंची तो पूरा मामला खुल गया और इसके बाद पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है,


