BREAKING

Blog

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आगाज,16 से 20 जुलाई तक होगा आयोजन

रायपुर ब्यूरो रिपोर्ट। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025, सीनियर वर्ग महिला-पुरुष का दिनांक 16 से 20 जुलाई तक होगा आयोजन है। जिसमें देश भर के विभिन्न 33 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 1200 खिलाड़ी एवं 300 अधिकारीगण सहित 1500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष छगन लाल मुरडिया ने बताया कि वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयन समिति में आयोजित ट्रायल्स विशेषरण के लिए किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष छगनलाल मुरडिया ने बताया कि राज्य में 2006 से किकबॉक्सिंग खेल संचालित है एवं वर्तमान में खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दत्तराम वर्मा करेंगे।हमारे खिलाड़ियों को राज्य शासन ने गत राज्य खेल अलंकरण में शहीद कौशल यादव पुरस्कार सहित खेल गौरव, खेल अंकुर, खेल शौर्य आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया है। राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरण सिंह देव (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा) शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक राजेश मूणत, हिमांशु द्विवेदी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगमसंजय श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष – छग गृह निर्माण मण्डल सुरेन्द्र वर्मा, पूर्व मंत्री श्रीकांत साहू महासचिव स्पोर्ट्स एसोसिएशन आदि उपस्थित रहेंगे।

Related Posts