BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, रूपकुमारी चौधरी और दीपक महस्के को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में छत्तीसगढ़ को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

रूपकुमारी चौधरी अब राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों और गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी। वहीं दीपक महस्के पार्टी की डिजिटल रणनीति, सोशल मीडिया अभियानों और ऑनलाइन संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नियुक्तियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।

भाजपा की नई टीम में छत्तीसगढ़ को मिली यह जिम्मेदारी प्रदेश संगठन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के नेताओं की भूमिका और प्रभाव बढ़ने की उम्मीद है।

Related Posts