BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

 रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था, बल्कि बॉलीवुड का रुख भी मोड़ दिया था। धुरंधर को लेकर अब बॉलीवुड के नवाब का रिएक्शन भी सामने आ गया है।

बॉलीवुड के नवाब साहब सैफ अली खान ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि कैसे धुरंधर के आने से पहले और धुरंधर आने के बाद बॉलीवुड में क्या बदलाव आए हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने पहली बार खुलकर धुरंधर को लेकर अपनी बात सामने रखी। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे धुरंधर ने उनके सोचने का तरीका बदल दिया है। सैफ ने इस बात को स्वीकार किया कि धुरंधर के रिलीज के बाद सच में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। साथ ही सैफ ने ये भी कहा कि इस फिल्म के सब्जेक्ट और इस फिल्म के बैकग्राउंड ने फिल्म इंडस्ट्री के अंदर एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। वे खुद धुरंधर की हाइप को देखकर काफी प्रभावित नजर आए है।

एक इंटरव्यू के दौरान जब सैफ से पूछा गया कि क्या फिलहाल उनकी प्रायोरिटी अलग-अलग जॉनर की स्क्रिप्ट चुनना है, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, ” नहीं फिलहाल मैं ये नहीं जानता। मुझे ऐसा लगता है कि फिलहास मेरे पास एक तरह रसी आजादी है, जिसके चलते मैं किसी भी चीज में पूरी तरह इन्वॉल्व हो सकता हूं। मैंने साफ तौर पर बॉलीवुड में हो रहे बदलाव को भी देखा और महसूस किया है। अब ऑडियंस ऐसी फिल्मों को देखने के लिए ज्यादा उत्साहित रहती हैं, जो पूरे जोश के साथ बनाई गई हो या उसमें कुछ हटके हो।

आगे उन्होंने कहा कि मैं धुरंधर से पहले और उसके बाद के दौर को अलग-अलग देखता हूं। इसीलिए ये पूरी तरह से हम पर निर्भर करता है कि हम समय के साथ आगे बढ़ते हैं या नहीं। इसके अलावा सैफ ने धुरंधर के म्यूजिक की भी जमकर तारीफ की है।

उन्होंने कहा है कि हर फिल्म के लिए अलग से नया एल्बम बनाने के जगह शानदार म्यूजिक बनाना और दुनिया भर से अलग-अलग चीजों को अपनाना यहां तक कि अंग्रेजी से भी निडर रहना एक बहुत अच्छी सोच है।

Related Posts