BREAKING

उत्तर प्रदेशट्रांसफरबैठकमहोबा

एमएलसी जितेंद्र सेंगर की सख्ती रंग लाई,खरेला के जेई का जिले से बाहर हुआ ट्रांसफर

प्रदीप नामदेव,ब्यूरो हेड। सचिवालय में विधानसभा प्रतिनिहित विधायन समिति आहूत बैठक में ऊर्जा विभाग से संबंधित विचारणीय प्रकरणों पर चर्चा कर समीक्षा हुई,कई मामले निस्तारित भी किए गए।

विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा पिछली बैठक में समिति को अवगत कराया गया था कि जिला महोबा के खरेला में जे ई जयवीर सिंह द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है इन्हें अन्य जिले में स्थानांतरित किया जाए,यह शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी उक्त क्रम में चेयरमैन पावर कॉरपोरेशन/अपर मुख्य सचिव आशीष गोयल द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि इस मामले में मुख्य अभियंता विद्युत द्वारा अन्य जिले में स्थानांतरण किया जा चुका है l सभापति राजीव सिंह जी द्वारा निर्देश दिए गए कि आम जनमानस को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए न ही विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए एवं बेवजह परेशान न किया जाए lउक्त बैठक में समिति सदस्य गण विधानसभा /विधान परिषद एवं ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव/चेयरमैन पावर कॉरपोरेशन आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक नितेश कुमार सहित उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रही l

Related Posts