बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को लेकर अभ तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म अल्फा का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा हैं। इन सब के बीच अब आलिया भट्ट का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने अपने परिवार, बॉबी देओल और अपकमिंग फिल्म अल्फा को लेकर भी बात की। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट ने इस दौरान क्या-क्या बोला है।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर से खबरों में इसकी वजह उनका अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। News18 India’s Amrit Ratna 2026 में बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने से होस्ट ने बेटी को लेकर पूछा कि क्या रहा में एक्टिंग के कोई गुण दिख रहे हैं। आलिया भट्ट ने कहा कि ‘अगर मुझसे पूछो तो वो भी स्टेज के लिए ही बनी है। उसे बहुत सारी चीजें पसंद हैं। अभी उसका स्पोर्ट्स में भी काफी इंटरेस्ट है। खेलकूद और दूसरी एक्टिविटीज में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। वो काफी फिल्मी भी है, गाने सुनना पसंद करती है। उसे डांस करना अच्छा लगता है और नए स्टेप्स भी बहुत जल्दी सीख लेती है।’ आलिया ने आगे कहा, ‘मेरी बेटी अभी छोटी है और धीरे-धीरे बहुत सी चीजें सीख रही है। कभी आर्ट में दिलचस्पी दिखाती है, कभी डांस में तो कभी स्पोर्ट्स में। लेकिन एक बात तय है, वो अपने तरीके से लीडर है और चीजों को लेकर अपनी अलग सोच रखती है।’
आलिया भट्ट ने इस इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि ‘सच कहूं तो मैं बचपन से ही अपने शीशे के सामने एक्टिंग करती आ रही हूं। मेरे दिमाग में बस एक ही सपना था कि एक दिन मुझे उस टीवी के अंदर होना है, जिसे मैं देख रही हूं।’ आलिया ने आगे कहा, ‘मेरा सफर बाकी लोगों से थोड़ा अलग रहा है और मैं ये बात मानती हूं कि जब आप ऐसे परिवार से आते हैं, जहां आपको काफी कुछ पहले से मिला होता है, तो ये बातें कहना आसान होता है। लेकिन फिर भी जिंदगी में बुरे दिन आते हैं, ऐसे दिन आते हैं जब आप खुद को कमजोर महसूस करते हैं। उन दिनों में आपको खुद से बस यही कहना होता है कि मुझे सपने देखने का पूरा हक है और मुझे खुद पर भरोसा रखना चाहिए।’
अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, ‘अल्फा ताकत और एटीट्यूड की कहानी है। हम सबके अंदर एक अल्फा होता है। हर इंसान के अंदर एक मजबूत साइड होती है। इसके लिए आपको किसी और चीज की जरूरत नहीं है। बस खुद पर भरोसा होना चाहिए, अपने अंदर का जोश होना चाहिए और ये यकीन होना चाहिए कि आप बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा भी कर सकते हैं।’
आलिया भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान एक्टर बॉबी देओल की जमकर तारीफ की। आलिया भट्ट ने कहा कि ‘मैं बॉबी सर को जेंटल जायंट कहती हूं। वो दिखने में जितने बड़े और दमदार लगते हैं, दिल से उतने ही नरम हैं। शूटिंग के दौरान कई बार वो सीन में अचानक कुछ ऐसा कर जाते थे, जो कमाल का होता था।
मजेदार बात ये है कि उन्हें खुद भी नहीं पता होता था कि उन्होंने क्या कर दिया। डायरेक्टर आकर कहते थे, ‘बॉबी सर, क्या शॉट दिया है!’ और उनका जवाब होता था, ‘अच्छा? सच में? मैंने क्या किया? फिर से करना है क्या?’ क्योंकि उन्हें खुद नहीं पता होता कि उन्होंने ऐसा क्या किया, जिसकी इतनी तारीफ हो रही है।’ इसके आगे आलिया भट्ट ने कहा कि ‘वो पूरी तरह उस पल में रहते हैं। विलेन के रोल में उन्होंने क्या किया है, ये तो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। लेकिन उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा। इतने सालों बाद भी वो इंडस्ट्री में एक स्टूडेंट की तरह सीखते रहते हैं। आजकल हम सभी बॉबी देओल के इस नए अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं।
वो लगातार बेहतरीन काम कर रहे हैं। मैंने सुना है कि ‘बंदर’ में भी उनका काम जबरदस्त है। ‘एनिमल’ में भी उन्होंने कमाल कर दिया था और मुझे लगता है कि ‘अल्फा’ में भी उन्होंने कुछ बहुत खास किया है।’






