BREAKING

ताज़ा खबरदेश दुनिया खबर

बंगाल में सियासी बवाल! TMC सांसद प्रकाश चिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, क्या बिखर जाएगी ममता बनर्जी?

 पश्चिम बंगाल की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। TMC के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक ही हफ्ते में ममता बनर्जी को तीसरा बड़ा झटका लगा है। ऐसे में अब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के बिखरने के संकेत दिखाई दे रहे है।

अपने इस्तीफे के पत्र में उन्होंने लिखा: “मैं इसके जरिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, जिसे कृपया तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान मिली सभी तरह की मदद और सहयोग के लिए मैं उप-सभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

TMC नेता प्रकाश चिक बराइक ने कहा, पश्चिम बंगाल के लोगों की राय को मानते हुए, मैंने भी आज अपना इस्तीफा दे दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह BJP में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा, “यह तो समय ही बताएगा।”

पिछले एक हफ्ते में टीएमसी के सांसदों का यह लगातार तीसरा इस्तीफा है। इससे पहले सुखेंदु और सुष्मिता देव भी राज्यसभा और टीएमसी से इस्तीफा दे चुके है। अब इन दोनों को भाजपा जॉइन करने की अटकलें तेज हो गई है।

हाल ही में ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद कांग्रेस और टीएमसी के विलय की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन इन खबरों पर ऋतब्रत बनर्जी ने रोक लगा दी और कहा कि कोई भी टीएमसी नेता कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा है। इसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी बिखरती हुई नजर आ रही है।

बता दें, कि राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 13 सांसद है। इनमें से तीन बड़े राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद अब ममता बनर्जी के पास सिर्फ 10 राज्यसभा बचे है।

Related Posts