प्रदीप नामदेव,ब्यूरो हेड। राजधानी लखनऊ सचिवालय में उत्तर प्रदेश विधान मंडल “प्रतिनिहित विधायन समिति” की बैठक में सिंचाई विभाग,समाज कल्याण विभाग,चिकित्सा शिक्षा विभाग,श्रम विभाग की विभागीय बैठक में सदस्य विधान परिषद जितेन्द्र सिंह सेंगर ने सभापति राजीव कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहभागिता की।

समिति के माध्यम से जिला महोबा में कबरई बांध से प्रभावित गांव गंज,अलीपुरा,झिर,सहेबा,गुगौरा आदि ग्रामों में अभी तक शत प्रतिशत किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप मुआवजा राशि नहीं वितरित की गई,अवलंब मुआवजा राशि निर्गत किए जाने की मांग पर विभागीय उच्च अधिकारियों ने समिति को आश्वासन दिया कि अवलंब राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी,जिला महोबा में समाज कल्याण विभाग द्वारा कुलपहाड़ तहसील में सुलह अधिकारी का पद अभी भी रिक्त है,श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विलंब से पात्र श्रमिकों को लाभ मिलना सहित क्षेत्र के अन्य विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई l बैठक में समिति सदस्य गण एवं उच्चाधिकारियों की उपस्थिति रही







