BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबरदेश दुनिया खबरपुलिस

नवीन पुलिस थाना आजाक भवन का शुभारंभ एवं डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक ने किया रवाना

प्रदीप नामदेव,ब्यूरो हेड। छत्तीसगढ़ के जिला सक्ती में थाना परिसर कोतवाली सक्ती के समक्ष निर्मित नवीन पुलिस थाना आजाक भवन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा संध्या 05:00 बजे विधिवत रूप से फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बंधुगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला सक्ती के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, भाजपा पार्षदगण गोविंद देवांगन, गोविंद निराला, संजू कश्यप, अधिवक्ता रथराम पटेल, गिरधर जायसवाल सहित पत्रकार बंधु एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नवीन थाना भवन के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आम जनता को त्वरित सहायता एवं प्रभावी पुलिसिंग उपलब्ध कराने की अपेक्षा व्यक्त की।इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय से जिला सक्ती को प्राप्त डायल-112 के कुल 08 नवीन वाहनों को भी पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन वाहनों के माध्यम से जिले में आपातकालीन पुलिस सहायता सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाया जा सकेगा।उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा, थाना प्रभारी सक्ती लखन पटेल, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, डायल-112 से उप निरीक्षक कमल मेरीसा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Posts