BREAKING

Blog

भाजपा का हाथ सटोरियों के साथ.?या कांग्रेस का विस्तार..?सरकार के लिए चिंता की बात

प्रदीप नामदेव,ब्यूरो हेड। छत्तीसगढ़ में अपराध अब सिर्फ पुलिस केस नहीं रह गया है,बल्कि सीधा राजनीतिक हथियार बन चुका है,बीरगांव में बम बनाने के सामान की बरामदगी हो,या सट्टे के खिलाफ कार्रवाई हर आरोपी के पीछे अब राजनीतिक कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं,बीजेपी कांग्रेस पर सवाल उठा रही है,तो कांग्रेस सोशल मीडिया में तस्वीरें पोस्ट कर बीजेपी को घेर रही है,यानि प्रदेश में अब अपराध से ज्यादा फोटो पॉलिटिक्स और कनेक्शन पॉलिटिक्स का खेल तेज हो गया है

ताजा मामला रायगढ़ में सट्टे के खिलाफ कार्रवाई हुई आरोपी पकड़े गए,लेकिन मामला पुलिस जांच से ज्यादा राजनीतिक बहस में बदल गया,कांग्रेस ने सोशल मीडिया में आरोपी की तस्वीरें बीजेपी नेताओं के साथ पोस्ट करनी शुरू कर दीं,तंज कसा गया कि सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का,यानि कांग्रेस का आरोप साफ है,कि सत्ता के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं,लेकिन बीजेपी भी पीछे हटने को तैयार नहीं, बीजेपी नेता कांग्रेस के पुराने रिश्ते और कथित कनेक्शन गिनाने में जुट गए,कांग्रेस का आरोप है कि सुशासन के दावों के बीच अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

*रायगढ़ पुलिस ने किया सट्टे का बड़ा खुलासा*

रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और उससे जुड़े हवाला नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है. साइबर सेल,कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सामने आया कि आईपीएल मैचों के दौरान संचालित सट्टे से अर्जित काली कमाई को सुनियोजित तरीके से हवाला चैनलों और स्थानीय कारोबारियों के माध्यम से वैध बनाने का प्रयास किया जा रहा था

इस मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है. जांच में इस नेटवर्क के कई शहरों तक फैले होने के संकेत मिले हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया है,जो इस नेटवर्क के मुख्य संचालक बताए जा रहे हैं।आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, चार मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की गई है. कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपये आंकी गई है।

Related Posts