BREAKING

खेलताज़ा खबर

प्लेऑफ से बाहर हो सकती है पंजाब किंग्स, शानदार शुरुआत के बाद लगा ग्रहण, क्वालीफाई करने के लिए करना होगा ये काम

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार 6 मैच जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाली पंंजाब किंग्स की शुरुआत जितनी शानदार हुई थी। उसकी मौजूदा फॉर्म ने उतनी ही मुश्किल खड़ी कर दी है। सोमवार को  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली करारी हार ने PBKS के प्लेऑफ क्वालीफायर के सपने को खतरे में डाल दिया है। 

आईपीएल में इस समय लीग स्टेज के आखिरी मैच खेले जा रहे हैं। हर मैच में हार और जीत के साथ प्लेऑफ के समीकरण बदल रहे हैं। दिल्ली के सामने PBKS को मिली हार उसकी लगातार चौंथी हार थी। इसके साथ ही अब पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो गई है। अगर पंजाब अपने बाकी बचे तीन मैचों में से किसी भी एक में हारती तो उसका असर टीम के प्लेऑफ क्वालीफाई करने पर भी पड़ेगा। 

पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की हालत

IPL 2026 के शुरुआती 7 में से 6 जीत और एक मैच बेनजीता रहने के बाद पंजाब के 13 अंक थे और वो पॉइंट्स टेबल के टॉप पर थी। यहां से लग रहा था कि कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम आसानी से प्लेऑफ के लिए  क्वालीफाई कर जाएगी। लेकिन इसके बाद अचानक ही पंजाब की फॉर्म गायब हो गई और वो लगातार चार मैच हार गई। 

इस समय अगर पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो सीजन के शुरुआत में टॉप पर काबिज रही पंजाब टीम चौथे नंबर पर आ गई है। उससे ऊपर तीन टीमों के 14 अंक हैं और उनके तीन मैच बाकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टेबल के टॉप पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे नंबर पर है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम लगातार चार मैच जीतकर तीसरा नंबर पर है। 

पंजाब के लिए प्लेऑफ के समीकरण

पंजाब किंग्स को फिलहाल मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आखिरी बचे तीन मैच खेलने हैं। पंजाब अगर अपने सभी मैच जीत जाती है तो उसके 19 अंक हो जाएंगे और वो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर तीन में से एक मैच हारते हैं, तो वे 16 अंकों तक पहुंचेंगे। जबकि एक मैच जीतने पर टीम 15 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। ऐसे में पंजाब को बेहतर नेट रन रेट के सहारे चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से आगे निकलना होगा।

Related Posts