BREAKING

Blog

राजधानी में जीजा ने सालियों पर चलाई गोली,मचा हड़कंप

प्रदीप नामदेव,रायपुर। राजधानी राय़पुर में देर रात मोवा इलाके में गोली चलने से हड़कंप मच गया है,राजधानी के मोवा स्थित ऊषा प्राइड आपोलो मेडिकल स्टोर के पास जितेंद्र वर्मा नाम के व्यक्ति ने परिवारिक विवाद के चलते अपनी दो सालियों को गोली मार दी,जिसमे एक की मौत हो गई है।

पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घर से दोनों को अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।आरोपी जितेंद्र वर्मा ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। और लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों सालियों को गोली मारने की बात स्वीकार की है। पुलिस आगे की जांच में जुटी।

Related Posts