BREAKING

छत्तीसगढताज़ा खबर

“इंस्टाग्राम पर ‘हथियारों का शो ऑफ’: रायपुर में लड़कियां भी ट्रेंड में, लेक्चरर की तलवार वाली फोटो वायरल”

रायपुर ब्यूरो रिपोर्ट। आजकल इंस्टाग्राम खोलते ही रायपुर के लड़के ही नहीं बलकि लड़कियां भी घातक हथियारों का नंगा प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। अब तक टीन एजर लड़के बेलगाम हो रहे थे उन्हें मात देने वाली लड़कियां भी उनसे काम नहीं हैं। ऐसी ही एक लड़की की इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स पर उसके हाथ में नंगी तलवार वाली फोटो-वीडियो खूब वायरल हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि तलवार हाथ में लेकर लहराने वाली यह कथित फोटो-वीडियो में दिखाई दे रही लड़की शिक्षिका(लेक्चरर)है।

प्रोफइल में युवती का नाम श्रद्धा शर्मा है जो पेशे से खुद को लेक्चरर बताती है। पड़ताल करने पर तस्दीक हुई कि श्रद्धा शर्मा पंडित गिरजा शंकर आत्मानंद स्कूल रायपुरा में बच्चों को पढ़ाती हैं। सोशल मीडिया में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट चमकता हुआ चाकू, लहराती तलवार या अवैध कट्टे के साथ वीडियो दिखाने वालों पर पर खासी सख्त है।

अब देखना यह है कि लड़कों पर ही पुलिस की कार्रवाई होगी या ऐसी लड़कियों के खिलाफ भी उनके कानून में कोई प्रावधान है ? एक शिक्षिका का यह बर्ताव और हाथों में नग्न तलवार लिए प्रदर्शन स्कूली बच्चों के लिए कितना शिक्षाप्रद होगा यह पुलिस कमिश्नरेट बताएगा। बता दें कि धमकी भरे लहजे, बैकग्राउंड में ‘खलनायक’ वाले डायलॉग और हथियारों का यह खुला प्रदर्शन एक गंभीर सामाजिक समस्या की ओर इशारा कर रहा है। हथियार का यूं प्रदर्शन करना सिर्फ लड़कों के लिए नहीं अपितु महिलाओं के लिए भी आम हो गया है।

सोशल मीडिया बना ‘दहशत’ का नया ठिकाना
राजधानी और आसपास के इलाकों में यह चलन तेजी से बढ़ा है कि अगर आपको इलाके में दबदबा बनाना है, तो सोशल मीडिया पर खौफ पैदा करना जरूरी है। युवाओं का एक बड़ा वर्ग केवल ‘लाइक्स’ और ‘फॉलोअर्स’ की भूख में अपराध की ओर आकर्षित हो रहा है। सोशल मीडिया पर खुद को ‘ताकतवर’ दिखाने की यह कोशिश असल जिंदगी में उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचा रही है।

पुलिस की पैनी नजर और ‘सबक’ देने की कवायद
रायपुर पुलिस इस डिजिटल गैंगवार और दिखावे को लेकर अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार ऐसे हैंडल्स पर नजर रख रही है जो हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

सख्त कार्रवाई, काउंसलिंग की जरुरत
जो अपराधी पहले से रिकॉर्ड में हैं, उनके द्वारा किए जा रहे पोस्ट पर तत्काल एक्शन लिया जा रहा है। फिर भी चाकू, तलवार और अपनी आक्रामक भावनाओं का सोशल मीडिया में इजहार करने वालों की भरमार है। ऐसे लोगों की मानसिक प्रवृति सिर्फ लड़कों में ही नहीं अपितु लड़कियों में भी बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर में ही एक आपराधिक प्रवृति की किशोरी ने मूक-बधीर लड़को को चाकू मार हत्या को अंजाम दिया था। इसी तरह अपने बॉय फ्रेंड का होटल में गला काटने वाला एक मामला भी बाल न्यायालय में लंबित है। पुलिस न केवल ऐसे युवाओं को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि उनकी काउंसलिंग कर और सार्वजनिक रूप से ‘सबक’ सिखाकर समाज में कड़ा संदेश भी दे रही है।

Related Posts