BREAKING

Night Club

रायपुर के हाइपर क्लब में जमकर बवाल,नशे में धुत युवक ने महिला को छेड़ा,

प्रदीप नामदेव,रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में बुधवार देर रात मामूली सी बात से बड़ा बवाल हो दिया,क्लब के अंदर शुरू हुआ विवाद क्लब से बाहर निकलते ही सड़क पर मारपीट में बदल गया,पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा होते नजर आ रहा हैं।

जानकारी के मुताबिक क्लब में पार्टी के दौरान एक युवक ने महिला से बातचीत करने की कोशिश की,इस पर महिला के पति ने आपत्ति जताई,इसी बात पर युवकों ने पति की पिटाई कर दी, हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष क्लब से बाहर आ चुके थे, और पार्किंग में ही दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई,यहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,पुलिस ने मामले में पवन सिंह बघेल,ज्योतिरादित्य सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

हाइपर क्लब बना विवादों का अड्डा,नियमों का उल्लंघन

हाइपर क्लब में विवाद के मामले लगातार सामने आते रहते हैं,पहले भी क्लब में कई बार विवाद हो चुके हैं,यही नहीं क्लब में विवाद के दौरान गोली चलने की घटना भी हो चुकी है,इसके अलावा क्लब के कुछ सदस्यों का नाम ड्रग्स कारोबार में भी सामने आया है,बीते साल आबकारी टीम ने यहां छापा मारा था,जिसके बाद क्लब कुछ दिन के लिए बंद था।नियम की धज्जियां उड़ाते हुए देर रात तक खुला रहता है क्लबक्लब-बार में लगातार होने वाली घटनाओं को देखते हुए रायपुर में क्लब संचालन को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग ने स्पष्ट गाइडलाइन तय की,जून 2025 में पुलिस और प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की,जारी गाइडलाइन के अनुसार रात 12 बजे बार और क्लब पूरी तरह से बंद हो जाने चाहिए,जबकि डीजे रात 10 बजे बंद करना होगा,इसके बावजूद शहर में देर रात तक पार्टियां चलती रहीं,शराब भी परोसा जा रहा हैं।

Related Posts

No Content Available